Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: गुमला में दरिंदगी! 5 युवकों पर बच्ची से गैंगरेप का आरोप, घर के पास फेंका JSSC TGT 2016 News: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में बड़ी खबर, 4 अक्टूबर से रोज होगी सुनवाई Jharkhand Politics: चुनाव आयोग के खिलाफ राजद और माले का हल्ला बोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला Mahanadi Water Level: महासमुंद में नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर ने मोर्च संभालते हुए जारी की एडवाइजरी Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक...

कौन होगा राजस्थान का CM ? सचिन पायलट ने दिया ये जवाब, जीत का भी किया दावा

33

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज से मतदान शुरू हो चुका है। कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद 200 की जगह 199 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आपने चुनाव प्रचार में पूरा दम लगाया है। दोनों ही पार्टियों का दावा है कि जीत उनकी ही होगी। चुनाव के नतीजों के बारे में अब 3 दिसंबर को ही पता चलेगा के बाजी आखिर किसने मारी। चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता समझदार है, वह अपने राज्य और अपने हित में सही फैसला ही लेगी।

पायलट ने यह भी कहा, ‘’जब 2018 में हम विपक्ष में लड़ रहे थे तो उस वक्त का चुनाव काफी कठिन था, लेकिन अब हम पहले से ही सरकार में हैं और इस बार भी हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।’’ पायलट ने आगे कहा कि हम जानते हैं और पूरा कॉन्फिडेंस है कि इस बार फिर हम अपनी सरकार बनाएंगे। सचिन पायलट ने राज्य के मुख्यमंत्री पर बात करते हुए बताया, ‘’राजस्थान में हम सब एक साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे है, जनता को पता है की किसने उनके हित में काम किया है। और रही बात मुख्यमंत्री की तो इसका फैसला हाई कमान तय करेगा कि राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा।’’

प्रधानमंत्री मोदी के भीलवाड़ा के जहाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘कांग्रेस का इतिहास रहा है, इस पार्टी में जो भी नेता सच बोलता है उसकी राजनीति गड्ढे में चली जाती है। राजेश पायलट ने भी एक बार कांग्रेस के खास परिवार को पार्टी की भलाई के लिए चुनौती दी थी। फिर भी वह झुक गए थे, साथ ही पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी राजेश पायलट की खुन्नस अब उनके बेटे सचिन पायलट से निकाल रही है।

मोदी के इस बयान का जवाब देते हुए सचिन ने कहा कि पिछले 5 साल से भाजपा विपक्ष के रूप में गायब रही है। पीएम मोदी तो हिमाचल और कर्नाटक में भी भाजपा के चेहरा के रूप में रहे हैं लेकिन वहां की जनता भी समझदार है। आगे उन्होंने कांग्रेस हाई कमान और पायलट परिवार के रिश्तों के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी आँख सच से परे रखी है। वहीं दूसरी तरफ, अशोक गहलोत ने कांग्रेस का बहुमत आने पर राज्य के मुख्यमंत्री पर कहा कि हाई कमांड जो भी फैसला लेगी वो सही होगा। गहलोत ने उनकी भूमिका को लेकर भी कहा कि पार्टी का हर फैसला उनको मंजूर होगा। पार्टी ने उनको पहले ही बहुत कुछ दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.