Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Ludhiana में मानसून ने दिखाया जलवा, टूटा 55 सालों का रिकार्ड, पढ़ें मौसम का हाल…

21

लुधियाना : गत 25 जून को पंजाब में दस्तक देने वाले मानसून ने लुधियाना में अपना जलवा दिखा दिया। लगातार 10 घंटे तक हुई बरसात के कारण पंजाब की मैनचेस्टर नगरी की अधिकतर सड़कें जल मग्न हो गईं। लगातार हुई भारी बरसात के कारण शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस रहा जिसके कारण पिछले 55 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। ऐसे में बरसात के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगने के कारण महानगरी का यातायात सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया। इसके कारण शहरवासियों को दिन भर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार कई घंटे तक हुई बरसात के कारण शहरवासियों को उमस से भरी चिप चिप वाली गर्मी से राहत मिली।

सोमवार की देर रात को शुरू हुई बरसात मंगलवार बाद दोपहर तक नजारे बिखेरती रही। बरसात की फुव्वारों ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया। सड़कों पर बरसाती पानी जमा होने के कारण कई जगह पर दोपहिया वाहन बंद हो गए और चालक वाहनों को स्टार्ट करने के लिए पसीना बहाते हुए दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि मानसून की पहली बरसात में ही नगर निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी। आजादी के 78 वर्षों बाद भी स्मार्ट सिटी की प्रमुख सड़कों से बरसाती पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए।

पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि आसमान से 33 मिली मीटर पानी बरसा है। उन्होंने बताया कि शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1970 के बाद गर्मियों के सीजन में कभी भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सैल्सियस नहीं रहा है। डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा अभी तक रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बरसात और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.