Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव

उत्तरी बर्फीली हवा के जोर से ठंड का असर बढ़ेगा

46

जबलपुर। मौसम में आ रहे बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे हवा का रुख उत्तर पूर्वी हो गया है। उत्तर हवा से वातावरण ठंड का असर बना हुआ है हालांकि उतनी ठंड अभी कमजोर है। कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ते ही उत्तरी बर्फीली हवा के जोर से ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल जारी

बुधवार को भी दिन में धूप के बीच बादल छाए रहे। धूप-बादल के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहा। वहीं दिन में ठंड का असर कम रहा पर रात में ठंड का असर बरकरार रहा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई पर उत्तर पूर्वी हवा ठंडक घोलती रही। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

ऐसा रहा तापमान

फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से मामूली रूप से बढ़कर 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से आंशिक रूप से बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तरी पूर्वी हवा के फेर में रात में वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.