Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र की बिल्डिंग में लगी भीषण आग , होटल और ऑफिस जलकर हुए खाक…

35

इंदौर। : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के विजयनगर थाना क्षेत्र के एबी रोड़ पर स्थित एक मॉल में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग विकराल हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही दमकल विभाग की टीम को लगी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया गया।

यह पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। विजयनगर थाना क्षेत्र के टावर 61 नामक एक बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर अचानक से आगजनी की घटना सामने आई , देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया की चौथी के साथ पांचवी फ्लोर भी चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी जब दमकल विभाग की टीम को लगी तो दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग की घटना पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि इस दौरान वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था नही तो एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वहीं यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग की घटना घटित हुई है। वहीं टॉप फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित होता था। दमकल विभाग ने 30 पानी के टैंकरों के माध्यम से आग की घटना पर काबू पा लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.