Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस...

मतगणना से पहले तक सभी जिलों में दिन में दो बार होगा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

91
भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए तीन दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना होगी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को उम्मीदवार या उनके अधिक़ृत अभिकर्ता की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र लाया जाएगा। मतगणना के पहले तक प्रतिदिन दो बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण होगा। बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रायसेन और विदिशा की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

मतदान के बाद प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में उम्मीदवार या उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में ईवीएम और वीवीपैट को रखा गया। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन स्वयं स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें। बुधवार को वे स्वयं रायसेन और विदिशा पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात हैं। 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मतगणना के दिन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम को निकालकर मतगणना स्थल पर लाया जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.