Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

ग्राहकों से लाखों की ठगी करने वाला गोल्ड लोन बैंक कर्मचारी गिरफ्तार, 5 साल से था फरार

25

रतलाम। निजी कंपनी मुथुट फायनेंस लि. की कसारा बाजार शाखा में लाखों रुपये का गबन व धोखाधड़ी करने के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहे कंपनी के पूर्व सहायक प्रबंधक 38 वर्षीय राहुल श्रीवास्तव निवासी इंदौर को माणकचौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उल्लेखनीय है कि सोना गिरवी रखकर ग्राहकों को लोन देने का कार्य करने वाली मुथुट फायनेंस लि. की स्थानीय कसारा बाजार शाखा में आठ लाख रुपये से अधिक का गबन व धोखाधड़ी का मामला वर्ष 2018 में सामने आया था। आरोपितों का कार्य ग्राहकों से सोने के आभूषण या सोना प्राप्त कर खाते खोलना व लोन देना था। आरोपितों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत ग्राहकों ने की थी। जांच कराने पर कंपनी ने पाया था कि आरोपितों ने कई ग्राहकों के फर्जी खाते खोले थे तथा ग्राहकों द्वारा जमा कराने के लिए दिए किस्तों के रुपये कंपनी में जमा नहीं कराए थे।

जांच के बाद कंपनी की तरफ से फरियादी तुषार परदेशी ने आरोपित मोहम्मद सरफराज पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बिडलाग्राम नागदा (उज्जैन) व राहुल श्रीवास्तव पुत्र सतीश श्रीवास्तव निवासी नागदा हालमुकाम संचार नगर एक्टेंशन कनाडिया रोड इंदौर के खिलाफ रिपोर्ट की थी। पुलिस ने भादंवि की धारा 120 बी, 420, 406, 409, 467, 468, 471, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

न्यायालय में किया जाएगा पेश

हाल ही में आरोपितों की तलाश के लिए माणकचाक थाना प्रभारी प्रीति कटारे के नेतृत्व में थाना स्टाफ व सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। 10 नवंबर 2023 को आरोपित सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद उसे पुन: न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया था। वहीं राहुल श्रीवास्तव के बार में पता चलते ही टीम इंदौर पहुंची तथा उसे गिरफ्तार कर बुधवार को लेकर आई। राहुल से पूछताछ की जा रही है, उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.