Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

ट्रांसप्लांट के लिए पुणे से फेफड़ा लेकर चेन्नई जा रही एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त , टायर फटने से बिगड़ा बैलेंस

44

पुणे के पास एक अस्पताल से फेफडों को ले जा रही एक एंबुलेंस शहर के हवाई अड्डे के रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, एक सर्जन और उनकी टीम की सुझबुझ से चेन्नई में एक मरीज की जान बच गई, जहां कुछ घंटों बाद फेफड़े का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। यह घटना सोमवार को पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में हुई।

जाने-माने हृदय और फेफड़े के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. संजीव जाधव और उनकी मेडिकल टीम ने कहा कि दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं, लेकिन उन्होंने चेन्नई में 26 वर्षीय मरीज के फेफड़े का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल के मुख्य कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. जाधव ने कहा कि पिंपरी चिंचवड़ में हैरिस ब्रिज पर एक टायर फटने के कारण उनकी एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने समय बर्बाद किए बिना एंबुलेंस के पीछे चल रही वाहन पर चढ़कर पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां एक चार्टर्ड विमान चेन्नई जाने के लिए रूका था। उन्होंने आत्महत्या करने वाले 19 वर्षीय एक युवक के फेफड़े को सोमवार को पिंपरी चिंचवड़ के डीवाई पाटिल अस्पताल में निकाला था।

डॉक्टर ने बताया कि अंग को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में ले जाया जाना था, जहां एक मरीज के फेफड़े का ट्रांसप्लांट होना था। उन्होंने कहा, निकाले गए अंग की व्यवहार्यता आम तौर पर छह घंटे होती है और उस अवधि के भीतर, अंग का ट्रांसप्लांट हो जाना चाहिए, इसलिए रोगी के ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए अंग को चेन्नई ले जाना जरूरी था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.