Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

इंदौर दोहरा हत्याकांड, 15 दिन बाद भी मनोरोगी आरोपित को ढूंढ न सकी पुलिस

22

इंदौर। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर कमल किशोर धामंदे और उनकी बेटी रमा अरोरा की हत्या करने वाला पुलिन धामंदे 15 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला। जिसे मनोरोगी समझा वह शातिर अपराधी निकला। पुलिस से एक कदम आगे चल रहा है। एटीएम से रुपये निकालकर शहर बदल लेता है। आयुक्त ने साइबर एक्सपर्ट को भी जांच में जुटाया है।

वसुदैव कुटंबकम (संवादनगर) अपार्टमेंट निवासी 76 वर्षीय कमल किशोरी धामंदे और उनकी 53 वर्षीय बेटी रमा (खातीवाला टैंक) की बेटे पुलिन ने मूसली से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा-पुलिन सिजोप्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित है। उसका रिहेब सेंटर में उपचार भी हुआ है। हत्या करने के बाद पुलिन लाल रंग के स्कूटर से भागा है। किसी से भी संपर्क नहीं रखता है। मुंह छुपाकर रहता है।

घर से निकलने पर भी हेलमेट लगा लेता है। हत्या के दो दिन बाद पुलिस को खबर मिली कि उसने बड़ौदा में एटीएम से रुपये निकाले है। पुलिन पिता का एटीएम कार्ड भी साथ ले गया था। सिम भी उसके पास है। बैंक से जानकारी मिलने में देर हो गई और पुलिन बड़ौदा से निकल गया। इसके दो दिन बाद खबर मिली कि पुलिन गोवा पहुंच गया। यह खबर भी एटीएम से राशि निकाले जाने से मिली।

संयोगितागंज टीआइ विजय तिवारी ने गोवा एसटीएफ से मदद मांगी लेकिन पुलिन का कहीं पता नहीं चला। एसीपी (संयोगितागंज) तुषार सिंह के मुताबिक पुलिन मनोरोगी है, लेकिन शातिर भी है। रुपये निकालने पर मैसेज न आए इसलिए सिम साथ लेकर गया है। लोकेशन ट्रेस होने के कारण मोबाइल भी साथ नहीं ले गया।

मूसली से हत्या की और घर में दुबका रहा सिरफिरा

घटना आठ नवंबर की है। पुलिन ने केके धामंदे और रमा की मूसली से हमला कर हत्या कर दी थी। वह दो दिनों तक घर में रहा था। शवों से बदबू आने पर पुलिन ने पावडर का छिड़काव किया और ब्रैड सेंक कर खाई। इसके बाद वह स्कूटर लेकर फरार हो गया। छोटी बहन क्षमा के घर पहुंचने पर घटना का पता चला तो पुलिस और रहवासी चौंक गए।

अपहरण और हत्या के आरोपितों को कोर्ट पेश करेगी पुलिस

तेजपुर गड़बड़ी से 18 वर्षीय पुष्कर शुक्ला उर्फ चीकू को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपित शंकर, तिलक और करण को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने तीनों का एक दिन का पुलिस रिमांड मांगा। पुलिस पूछताछ समाप्त होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश कर देगी। गौरतलब है कि आरोपितों ने अड़ीबाजी के लिए चीकू को अगवा किया था। उसकी सूनसान जगह पर पिटाई की और कुएं में धकेलकर मार डाला।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.