Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

सीएम शिवराज राजस्थान में दो दिन करेंगे चुनावी सभाएं, तेलंगाना में चलेगा नरोत्तम मिश्रा का अभियान

44

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजस्थान में दो दिन चुनाव प्रचार करेंगे। वह बुधवार को राजस्थान रवाना हो जाएंगे और 22 एवं 23 नवंबर को राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं व रैली करेंगे। वहीं गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा बुधवार को दोपहर 1.30 बजे भोपाल से हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। वह तेलंगाना में 22 नवंबर से 28 नवंबर तक चुनावी सभाएं करेंगे।तेलंगाना प्रदेश भाजपा के निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप डा. मिश्रा चुनावी सभाएं और रैलियां करेंगे। नरोत्तम मिश्रा के अलावा मध्य प्रदेश के 21 अन्य भाजपा नेता भी तेलंगाना जाएंगे। कुल 22 नेताओं की टीम तेलंगाना चुनावी प्रचार के लिए लगाई गई है।

राजस्थान में दो दिन में छह विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 और 23 नवंबर को राजस्थान में दो दिन में छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा करेंगे। 22 नवंबर को राजस्थान के विधानसभा क्षेत्र वैर, देवली और हिंडौली में सभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.30 बजे जयपुर में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 12.10 बजे विधानसभा वैर, 1:10 बजे विधानसभा देवली और दो बजे विधानसभा हिंडौली में शिवराज की चुनावी सभा होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.