Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है कांग्रेस— दुमका में बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी का... गिरिडीह के धनवार यूको बैंक में बड़ी डकैती, गनपॉइंट पर 10 लाख कैश और 3 से 4 करोड़ के जेवरात लूटे झारखंड की राजधानी रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न, मतदात... मानसा अदालत के आदेश पर लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरो नाभा जेल से रिहा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में चुनाव का ऐलान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दो चरणों में डाले जाएंगे ... लुधियाना बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, दीवाली के मद्देनजर 5 और 6 नवंबर को वकील न्यायिक कार्यों से रहें... ब्रिटेन में फगवाड़ा के मशहूर डॉक्टर की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर... पंजाब के फिरोजपुर में पराली जलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, ममदोट और मल्लांवाला थाने में मामल... फिरोजपुर के मक्खू में अमृतसर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक... अमृतसर में बॉर्डर पार ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 160 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सदन में पेश होगा दिल्ली नगर निगम दिवस मनाने का प्रस्ताव, जानें कब हुई थी नगर पालिका की पहली बैठक

72

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की अगली बैठक में एक जून को नगर निगम दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। एमसीडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 1 जून 1863 को नगरपालिका की सामान्य समिति की पहली बैठक हुई थी और प्रस्ताव है कि इस दिन को नगरपालिका दिवस के रूप में घोषित किया जाए और मनाया जाए। एमसीडी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘आम तौर पर सभी बड़े और ऐतिहासिक संगठन अपने कर्मचारियों में अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए स्थापना दिवस मनाते हैं। हालांकि एमसीडी के लिए ऐसा कोई दिन निर्धारित नहीं है।

नगर निगम ने कहा, ‘‘एमसीडी का 160 साल पुराना इतिहास है और यह देश के सबसे पुराने संगठनों में से एक है, जो उचित सम्मान का हकदार हे तथा इसके लिए एक अच्छा तरीका उसके स्थापना दिवस को मनाया जाना हो सकता है।” दिल्ली नगर पालिका फरवरी 1863 में अस्तित्व में आई और अप्रैल 1863 में दिल्ली के संचालन के लिए उपनियम बनाए जाने के वास्ते एक समिति गठित की गई थी। आम समिति की पहली बैठक एक जून, 1863 को आयुक्त की अध्यक्षता में हुई थी। दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 में लागू किया गया था और यह सात अप्रैल, 1958 से प्रभाव में आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.