Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

ईएमआई के जरिए खरीद 7% बढ़ी, बीएनपीएल और नो-कॉस्ट ईएमआई खरीददारी के अच्छे विकल्प बने

35

लंबी अवधि की ईएमआई, बाय नाऊ पे लेटर (बीएनपीएल) जैसी स्कीमों के चलते ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन की प्रीमियम रेंज की बिक्री को बढ़ावा मिल रहा है। फेस्टिव सीजन में इनकी ईएमआई आधारित खरीदारी में 5-7 परसेंटेज पॉइंट तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक यह बीते 5 साल में सबसे तेज ग्रोथ है। बीएनपीएल ट्रैकिंग एजेंसियों के मुताबिक दिवाली तक मेट्रो मार्केट में टीवी, अप्लायंसेस के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई आधारित खरीदारी का हिस्सा 60-65% पर पहुंच गया। जबकि मझोले और छोटे शहरों में इसकी हिस्सेदारी 40-45% रही।

मार्केट ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक स्मार्टफोन की खरीदारी में नो कॉस्ट ईएमआई की हिस्सेदारी बीते साल के 28% से बढ़कर इस साल 33% तक पहुंच गई। फिनटेक कंपनी एक्सियो के सीएफओ अक्षय सरमा के मुताबिक त्योहारों में नो- कॉस्ट ईएमआई के जरिये हाई एवरेज सेलिंग प्राइस (एचएएसपी) वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री ज्यादा होती है। कंज्यूमर बजट से ज्यादा खर्च करते हैं। बीएनपीएल या नो-कॉस्ट ईएमआई उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प होती हैं।

कंज्यूमर 3-4 साल में अपग्रेड कर रहे

एक्सिस बैंक के रिटेल कर्ज प्रमुख सुमित बाली के मुताबिक बाजार में मौजूद आकर्षक क्रेडिट स्कीमों के चलते लोग अब हर 3-4 साल में कार या मोबाइल को अपग्रेड करने लगे हैं। पहले जहां किसी उत्पाद की कीमत के 90% तक लोन मिलता था, अब इसका आंकड़ा बढ़कर 95% तक पहुंच गया है। ग्राहक भी 60-84 महीने की लंबी लोन अवधि को प्राथमिकता देने लगे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.