Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शराब के नशे में पहले बुजुर्ग पत्नी को हथौड़े से पीटा फिर फंदे पर लटका

23

कटंगी/बालाघाट। जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिरगपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के सिर पर लोहे के हथौड़े से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके बाद खुद के कमरे में फंदा बनाकर उससे लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को सूचना मिलने पर शव को कब्‍जे में लिया।

हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे भंडारा जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया

मिरगपुर निवासी राजू पिता गिरमा पराते 60 वर्ष अपनी पत्नी रेखा पराते पर चरित्र संदेह करता था। इसी बात को लेकर कई बार विवाद होते रहता था। मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राजू पराते ने हथौड़े से पत्नी रेखा की जमकर पिटाई कर दी। इससे रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्वजनों ने महाराष्ट्र राज्य के तुमसर लेकर गए। जहां से हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे भंडारा जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया। वहीं बुधवार की सुबह घर में राजू पराते फंदे पर झूलते देखा गया।

पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा

जानकारी के अनुसार राजू पराते पत्नी पर पिछले लंबे समय से चरित्र संदेह करते रहता था। इसलिए उनके घर में कई लोगों ने उसकी वजह से आना जाना बंद कर दिया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कटंगी में कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

ग्राम मिरगपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हथौड़े से पिटाई कर दी और फिर उसके बाद फंदे पर झूल गया। स्वजनों के बयान में आया है कि यह व्यक्ति पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी बात को लेकर रात में दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी को गंभीर हालत में भंडारा जिले में उनके स्वजनों ने भर्ती किया गया है।

गेहलोद सेमलिया, निरीक्षक, पुलिस थाना तिरोड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.