Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Chhindwara News : हर्रई के ग्राम सुरली में किसान ने किया सुसाइड, हत्‍या की आशंका

62

छिंदवाड़ा।हर्रई के ग्राम सुरली के एक किसान का शव गांव के समीप पेड़ पर लगे फंदे पर लटका मिला। शनिवार को किसान यूरिया लेने घर से निकला था। फंदे पर लटके मिले किसान के दोनों हाथ बंधे होने से मामला संदेहास्पद माना जा रहा है, हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में किसान की मौत फांसी लगने से होना बताया जा रहा है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट भी नहीं है।

गांव के समीप पेड़ पर द्वारसी का शव फंदे पर लटका मिला

एसआई टीडी धार्वे ने बताया कि सुरली निवासी द्वारसी पिता वीरभान सिंह उईके शनिवार को घर से यूरिया लेने सुरलाखापा जाने निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव के समीप एक पेड़ पर द्वारसी का शव फंदे पर लटका मिला।

दोनों हाथ सामने की ओर बंधे मिले थे

मामला संदेहास्पद इस वजह से माना जा रहा है कि द्वारसी के दोनों हाथ सामने की ओर बंधे मिले थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस मामले पुलिस का कहना है कि पीएम में किसी प्रकार का संदेह नहीं है। फांसी लगने से ही द्वारसी की मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.