Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ठाणे के एक व्यक्ति ने ‘रिवॉर्ड पॉइंट’ बनाने के लालच में, गंवाए 50,000 रुपये

24

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के 63 वर्षीय व्यक्ति ने एक बैंक के नाम पर ‘रिवॉर्ड प्वाइंट’ भुनाने के लालच में आकर लगभग 50,000 रुपये गंवा दिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित पहले नवी मुंबई में एक उद्योग परामर्श कंपनी में काम करता था। उसे 18 अगस्त को कथित तौर पर एक बैंक से संदेश मिला, जिसमें उसका खाता था। संदेश में कहा गया था कि उसके 5,899 रुपये के ‘रिवॉर्ड प्वाइंट’ 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं।

संदेश में ग्राहक आईडी के साथ एक लिंक भी था जिस पर क्लिक करके लाभ हासिल करने की बात कही गई थी। चूंकि संदेश में दी गई आईडी बैंक में उसकी ग्राहक आईडी के समान थी, इसलिए पीड़ित ने इसे असली मान लिया। अधिकारी ने कहा कि लिंक पर क्लिक करने और निर्देशों का पालन करने के बाद पीड़ित को एक ओटीपी प्राप्त हुआ, जिसे सिस्टम में डालते ही कुछ ही सेकंड में उसके बैंक खाते से 49,983 रुपये निकाल लिए गए।

घटना के बाद वह बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि पैसा दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति शनिवार को पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शिकायत में पुलिस से संपर्क करने में देरी का कारण नहीं बताया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.