Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक Share Market Crash: सेंसेक्स 1,124 अंक टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे; जानें बाजार में भारी गिरा... WhatsApp Policy Rules: बल्क मैसेजिंग और अनचाहे संदेशों पर कड़ा एक्शन, जानें व्हाट्सऐप बैन होने से कै... Gaya Janardan Temple: जीवित रहते हुए खुद का पिंडदान! जानें बिहार के भस्मकूट पर्वत पर स्थित अनोखे मंद... UPI in Singapore: चांगी एयरपोर्ट पर नहीं चला गूगल पे, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; जानें विदेश में UPI ... Indore Holkar Stadium Match: टिकटों की किल्लत का फायदा उठा रहे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया बड़ा ... LPU Controversy: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल पर पंजाब महिला आयोग सख्त, DC और SSP को भेजा नोटिस Congress Protest in MP: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस का हल्लाबोल, कार्यकर्ताओं और प...

दोस्त को भेजा WhatsApp मैसेज, लेकिन ब्लू टिक नहीं आ रहा नजर; इन 5 वजहों से होता है ऐसा

69

 नई दिल्ली। वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग के लिए करोड़ों लोग करते हैं। आप भी चैटिंग, कॉलिंग और फाइल-शेयरिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते होंगे।

वॉट्सऐप मैसेज पर क्यों नजर नहीं आ रहा ब्लू टिक

दरअसल, बहुत से यूजर्स को लगता है कि ब्लू टिक (WhatsApp blue tick) नजर न आना मतलब कॉन्टैक्ट की प्राइवेसी सेटिंग में रीड रिसिप्ट का ऑफ होना।

हालांकि, अगर आपको अपने भेजे मैसेज पर ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी चार और वजहें भी हो सकती हैं। जी हां, वॉट्सऐप की मानें तो मैसेज भेजने के बाद भी ब्लू टिक न नजर आने की पांच वजहें होती हैं।

WhatsApp blue tick के लिए ये पांच होती हैं वजहें

  1. अगर मैसेज भेजने पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा तो इसकी पहली वजह यही होती है कि कॉन्टैक्ट ने रीड रिसिप्ट सेटिंग को डिसेबल किया हो।
  2. काफी समय पहले मैसेज भेजा था, लेकिन ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी एक वजह आपको ब्लॉक किया जाना भी हो सकती है।
  3. मैसेज भेजा गया है लेकिन लंबे समय तक भी ब्लू टिक नहीं नजर आ रहा है तो इसकी वजह मैसेज को ओपन न किया जाना हो सकती है।
  4. वॉट्सऐप पर किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजा है लेकिन लंबे समय से आपको मैसेज पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा है तो हो सकता है कि आपके कॉन्टैक्ट को इंटरनेट या नेटवर्क से जुड़ी परेशानी आ रही हो।
  5. इसके अलावा, वॉट्सऐप की मानें तो पहली बार किसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजा जाता है तो यह सीन होने पर भी ब्लू टिक के साथ नजर नहीं आता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.