Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ... Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का 'AAP' प... Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने माम... Rahul Gandhi Slams PM Modi: "सवालों से इतनी घबराहट?" पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का ती... Bikram Majithia vs Punjab DGP: "मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार", बिक्रम मजीठिया ने ल... Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दह... Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा ... District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू क...

वर्ल्ड कप फाइनल मैच से एयर ट्रैफिक में शानदार उछाल, एक दिन में 4.6 लाख लोगों ने भरी उड़ान

36

क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल ने वह किया जो इस साल दिवाली नहीं कर सकी। फाइनल मैच से पहले एयर ट्रैफिक में शानदार उछाल आया। दिवाली में भी इतने मुसाफिरों ने हवाई यात्रा नहीं किया था। फाइनल से पहले शनिवार को लगभग 4.6 लाख मुसाफिरों ने घरेलू हवाई यात्रा की। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दिवाली सीजन में दैनिक हवाई मुसाफिरों की संख्या कम रही। एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 4 लाख नहीं पहुंच पाई थी।

वर्ल्ड कप फाइनल से बना रिकॉर्ड

मुंबई एयरपोर्ट ने शनिवार को अपने अब तक के सबसे अधिक एक दिवसीय ट्रैफिक को संभाला। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि! मुंबई एयरपोर्ट का नया माइलस्टोन- एक सिंगल रनवे एयरपोर्ट ने एक दिन (18 नवंबर को) में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 1,61,760 यात्रियों को सेवाएं दी हैं।’ यह उछाल ऐसे समय आया, जब घरेलू हवाई यात्रा कम बनी हुई थी। एक फेस्टिव सीजन के लिए यह बहुत ही असामान्य बात है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ट्वीट किया, ‘भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक माइलस्टोन है। 18 नवंबर को हमने 4,56,748 घरेलू यात्रियों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है।’

दिवाली में किराया बढ़ाया तो घट गए मुसाफिर

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले हवाई सफर में उछाल आया लेकिन दिवाली सीजन में हवाई मुसाफिरों की संख्या में कमी आई थी। इसके पीछे की वजह एयरलाइंस को माना जा रहा था। एयरलाइंस ने दिवाली से एक महीने पहले ही एडवांस किराया काफी बढ़ा दिया था। इसकी वजह से मुसाफिरों ने ट्रेन से सफर करना ज्यादा बेहतर समझा। एयरलाइंस को किराया बढ़ाना महंगा पड़ गया। एयरलाइंस ने सितंबर के आखिरी हफ्ते से ही एडवांस बुकिंग का फेयर बढ़ाना शुरू कर दिया था लेकिन कंपनियों का दाव उल्टा पड़ गया। लोगों ने प्लेन की जगह ट्रेनों में सफर करना बेहतर समझा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.