Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

सात माह में गंदगी फ़ैलाने वालों से 11 लाख का वसूला जुर्माना

62

जबलपुर ट्रेन से लेकर स्टेशन तक गंदगी करने वालों पर रेलवे ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्हें गंदगी करने से रोकने से लेकर उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रयास शुरू हो गया है।

रेलवे स्टेशनों एवं गाड़ियों में नियमित साफ

सफाई सुनिश्चित की जाती है। नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जा रहा है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है।

अभियान में कुल 956 व्यक्तियों के मामले पकडे़ गए

रेलवे द्वारा अक्टूबर माह में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 956 व्यक्तियों के मामले पकडे़ गए। इनसे कुल 1 लाख 55 हजार 790 रूपये जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार पमरे के तीनों मंडलों पर अप्रैल माह से अक्टूबर तक सात माह में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 7329 मामले पकड़े गए। जिनसे कुल 11 लाख 08 हजार 520 रूपये जुर्माना वसूला गया।

लोगों को रेल परिसर साफ सुथरा रखने की समझाईश भी दी

जुर्माने वसूली के साथ साथ लोगों को रेल परिसर साफ सुथरा रखने की समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाती है। यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है, रेल परिसर में कृपया गंदगी न फैलाएं। स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। गंदगी करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.