Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

भोपाल की रेनू ने दो माह की ट्रेनिंग में बहाया पसीना और मैराथन में जीता स्वर्ण पदक

42

भोपाल। प्रयागराज में आयोजित इंदिरा मैराथन में भोपाल की रेनु सिंधु ने शानदार प्रदर्शन कर महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अशोक नगर दिल्ली की रहने वाली 12 वीं की छात्रा नूतन दूसरे स्थान पर आईं। तीसरे स्थान पर प्रयागराज की शिप्रा रहीं। भोपाल के सीआइएसफ में कार्यरत रेनू ने इस मैराथन के लिए दो माह कडा परिश्रम किया था। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह उपलब्धि बहूत मायने रखती है, मुझे खुशी है कि मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रही हूं, अपने इस सफर को आगे भी बढाना चाहती हूं।

भोपाल के सीआइएसएफ में हवलदार की पद पर कार्यरत 26 साल की रेनु ने 2021 में खेल कोटे के माध्यम से सीआइएसएफ भिलाई में अपनी नौकरी की शुरुआत की थी, 2022 में वे भोपाल आई है। यहां पर सीआइएसएफ के कोच जगवीर सिंह के मार्गदर्शन में अपने खेल को जारी रखा और कई स्पर्धाओं में भाग लिया और सफलता भी प्राप्त की है। प्रयागराज मैराथन के लिए उन्होंने भोपाल में विशेष तैयारी की थी, सीनियर एथलीट राम मिलन के मार्गदर्शन में अभ्यास किया और यह उपलब्धि प्राप्त की है। रेनु ने कहा कि राम मिलन ने उन्हें मैराथन के लिए महत्वपूण टिप्स दिए जो मैराथन में मेरे बहुत काम आया है। मुझे अपनी इस सफलता पर बहुत खुशी हो रही है। इस मैराथन के लिए मैने दो माह तक कठ‍िन प्रशिक्षण प्राप्त किया था। राममिलन ने बताया कि रेनु बहुत अच्छी धावक है, इस मैराथन के लिए उन्होंने बहुत पसीना बहाया था। इसी का फल उन्हें पदक के रूप में मिल रहा है।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली रेनु ने बताया कि वह पिछले सात सालों से एथलेटिक्स खेल रही है, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस खेलों में भी रेनू ने दो पदक जीते है, उन्होंने 10000 मी में दौड़ में रजत व 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। अब अंतरराष्‍ट्रीय प्रत‍ियोग‍िता के ल‍िए तैयारी करना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.