Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...

IND vs AUS CWC 23 Final : ट्रेविस हेड का अर्धशतक, भारत को चौथे विकेट का इंतजार

59

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला है। भारत ने इनिंग्स की शुरूआत करते विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत अंतिम गेंद पर आल आउट होकर ऑस्ट्रेलिया को 241 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 जबकि जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगा दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। भले ही ऑस्ट्रेलिया ने बुमराह के पहले ओवर में ही 15 रन बना दिए लेकिन मोहम्मद शमी ने गेंद थामते ही वार्नर की विकेट निकाल दी। वार्नर 3 गेंदों पर 7 ही रन बना पाए। इसके बाद बुमराह ने 5वें ओवर में स्ट्राइक की और मिशेल मार्श को 15 रन पर आऊट कर दिया।

भारत की शुरूआत तो अच्छी रही लेकिन शुभमन गिल खास नहीं कर पाए और मात्र 4 रन की पारी खेलकर 4.2 ओवर में स्टार्क की गेंद पर एडम जम्पा के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित शर्मा खराब शॉट के कारण अर्धशतक से चूक गए और 31 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह मैक्सवेल की 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हेड के हाथों कैच आउट हुए।

अय्यर आज अपना कमाल नहीं दिखा पाए और 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर 10.2 ओवर में कमिंस की गेंद पर इग्लिस के हाथों कैच आउट हो गए। विराट कोहली शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद 28.3 ओवर में कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। गेंद बल्ले से लगकर विकेटों से जा टकराई। कोहली ने 63 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। जडेजा 35.5 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर इंग्लिस के हाथों कैच आउट हुए और मात्र 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

भारत को एक और बड़ा झटका फिर से स्टार्क ने दिया जब वह 41.3 ओवर में इंग्लिस के हाथों कैच आउट हो गए। राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रन बनाए जिसमें मात्र एक चौका शामिल था। शमी (6) स्टार्क की 43.4 ओवर की इंग्लिस के हाथों कैच आउट हुए। बुमराह मात्र एक रन बनाकर जम्पा की 45वें ओवर की 5वीं गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। सूर्यकुमार यादव हेजलवुड के 47.3 ओवर में इंग्लिस के हाथों कैच आउट हुए और मात्र 18 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

विश्व कप संस्करण में सेमी और फाइनल दोनों में 50+ स्कोर 

माइक ब्रियरली (1979)
डेविड बून (1987)
जावेद मियांदाद (1992)
अरविंदा डी सिल्वा (1996)
ग्रांट इलियट (2015)
स्टीवन स्मिथ (2015)
विराट कोहली (2023)

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद कहा, हमें पहले फिल्डिंग लेनी होगा। सूखा विकेट लग रहा है। ओस एक कारक है। इस पर बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है। टूर्नामेंट की कठिन शुरुआत, उसके बाद से वास्तव में कोई गलती नहीं हुई है। यह सब पूरी तरह से व्यवस्थित है। हमने इन लोगों के साथ बहुत खेला है। सेमीफाइनल जैसी ही टीम है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैं पहले बल्लेबाजी करता। अच्छी पिच लग रही है, बड़ा खेल, बोर्ड पर रन लगाओ। यह आश्चर्यजनक होने वाला है, जब भी हम यहां खेलते हैं, भीड़ बड़ी संख्या में आती है। क्रिकेट के आयोजन का सबसे बड़ा मौका। हमें अच्छा और शांत रहना है। फाइनल में टीम की कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है। मुझे पता है कि हमारे सामने क्या है। हमें अच्छा खेलने और परिणाम हासिल करने की जरूरत है। आपको मैदान पर सही निर्णय लेने होंगे। यह कुछ ऐसा है जो हमने पिछले 10 मैचों में लगातार किया है। हम एक ही टीम से खेल रहे हैं।

हेड टू हेड (विश्व कप में)

कुल मैच – 13
भारत – 5 जीत
ऑस्ट्रेलिया – 8 जीत

पिच रिपोर्ट 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का विकेट स्पिन गेंदबाजी को मदद करने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में वनडे में औसत स्कोर दर 5 रन प्रति ओवर से भी कम रही है। हालांकि हाल के वर्षों में विशेष रूप से आईपीएल के दौरान ट्रैक तेज हो गया है और रन बनाने में सहायता मिली है। स्टेडियम में उच्चतम स्कोर 2010 में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका द्वारा 365/2 था। जैक्स कैलिस और एबी डिविलियर्स दोनों ने उस दिन अपने शतक बनाए।

मौसम 

अहमदाबाद में मौसम की स्थिति अंतिम मुकाबले के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। 32 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम तापमान के साथ साफ धूप रहने की उम्मीद है। बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.