Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

झारखंड-बिहार में धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत खनन: केंद्रीय मंत्री

40

दुमका: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आरोप लगाया कि झारखंड और बिहार में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। झारखंड के दुमका जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने कहा कि झारखंड और बिहार में अवैध रेत खनन प्रकृति के लिए भी खतरा है।

चौबे ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के कई निर्देशों के बावजूद, 2 राज्यों (झारखंड और बिहार) में अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है।” मंत्री ने कहा, ‘‘दोनों राज्यों में हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों की बढ़ती घटनाओं के पीछे अवैध खनन एक प्रमुख कारण है। अवैध खनन प्रकृति के लिए भी एक बड़ा खतरा है।” दिल्ली में प्रदूषण को लेकर चौबे ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का प्रमुख कारण पराली जलाना और वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। पराली सबसे ज्यादा पंजाब में जलाई जाती है।”

चौबे ने कहा कि केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनी तो वहां पराली जलाने की घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने दावा किया, ‘‘लेकिन, हुआ इसका बिल्कुल उल्टा। फिलहाल पंजाब में सबसे ज्यादा पराली जलाई जा रही है। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पहले ही पंजाब में 1,973 जगहों पर पराली जलाई गई, जबकि हरियाणा में जहां भाजपा की सरकार है, वहां महज 36 जगहों पर पराली जलाई गई।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शहरों में 1,000 ‘नगर वन’ विकसित करने का फैसला किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.