Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खाद्य तेलों की कमजोर मांग से सोयाबीन और मूंगफली तेल के दाम में गिरावट

68

इंदौर। प्रदेश की अधिकांश मंडियां खुलने के साथ गुजरात के प्लांटों में भी सीमित रूप से कारोबार शुरू हो गया है। हालांकि, अभी मंडियों में सोयाबीन की आवक सीमित देखी गई है, लेकिन सोमवार से आवक का दबाव बढ़ने की उम्मीद है। इसके असर से शनिवार को प्लांटों की जहां सोयाबीन खरीदी में रुचि कम देखी गई, वहीं प्लांटों में रखते तेलों के स्टॉक को निकालने में रुचि ज्यादा थी। इससे सोयाबीन तेल की की कीमतों में गिरावट रही।

सोया तेल इंदौर घटकर 920-925, पाम तेल 915 रुपये प्रति दस किलो रह गया। वहीं गुजरात से मूंगफली तेल की आवक भी बढ़ने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मूंगफली तेल इंदौर 30 रुपये घटकर 1550-1570 रुपये प्रति दस किलो पर आ गया। इधर, सरकार द्वारा कूड् सोयाबीन तेल की टैरिफ दर 956 से बढकर 1001 डॉलर प्रति टन कर दिया गया। टैरिफ दर में हुई बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए आयात लागत ऊंची बैठने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आयातकों की बिकवाली कम है, लेकिन इस फिलहाल बाजार पर कोई असर नहीं देखा गया।

व्यापारियों का कहना है कि आपूर्ति व मांग को देखते हुए खाद्य तेलों में ज्यादा मंदी की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है। देश में सोयबीन की आवक दो लाख 50 हजार बोरी की रही, जिसमें से मध्य प्रदेश में मात्र 50 हजार बोरी की आवक दर्ज की गई। छावनी मंडी में सोयाबीन 5201-5251, सरसों निमाड़ी 6901-7101, राइडा 5101-5251 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1550-1570, मुंबई मूंगफली तेल 1570, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 920-925, इंदौर पाम 912, मुंबई सोया रिफाइंड 950, मुंबई पाम तेल 845, राजकोट तेलिया 2470, गुजरात लूज 1525, कपास्या तेल इंदौर 890 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

सोयाबीन के प्लांट खरीदी भाव – बैतूल 5250, खंडवा आइल 5250, प्रकाश 5252 एमएस साल्वेक्स 5250, नीमच प्रोटीन 5250, बंसल 5250, धानुका 5265, केएन 5250, रामा 5200 रुपये प्रति क्विंटल ।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1950, देवास 1950, उज्जैन 1950, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2925 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.