Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

2047 तक विकसित भारत बनाने में योगदान दें, कैग समेत इन संस्थानों से राष्ट्रपति का आह्वान

27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का आह्वान किया कि वे 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए योगदान दें।कैग द्वारा आयोजित ‘ऑडिट दिवस’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने विभिन्न कदम उठाने के लिए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की तारीफ भी की।

इनमें डाटा प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र की स्थापना शामिल है जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक तरीके अपनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य के प्रति यह जागरुकता उपयोगी साबित होगी। मुर्मू ने कहा, ‘‘आज, हमारे देशवासी 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ना चाहते हैं।

कैग समेत देश के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों और समुदायों को इस लक्ष्य को पाने के लिए योगदान देना होगा।” देश में 16 नवंबर, 1860 को प्रथम महालेखा परीक्षक की नियुक्ति और कैग के गठन के महत्व को रेखांकित करते हुए 2021 से हर साल आज के दिन ‘ऑडिट दिवस’ मनाया जाता है। कैग गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि डिजिटल तकनीक के परिप्रेक्ष्य में शासन में आमूल-चूल बदलाव को देखते हुए नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने भी प्रौद्योगिकी को अपनाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.