Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

राहुल गांधी ने जनता से की कांग्रेस को जिताने की अपील, कहा- ‘जो काम शुरू किए हैं उसे दोगुने रफ्तार से करेंगे’

42

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वह मौजूदा कांग्रेस सरकार के सभी कामों को खत्म कर देगी। इसके साथ ही राहुल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि ‘जो काम हमने जनता के लिए शुरू किया है उसे दोगुने रफ्तार से करेंगे।’ राहुल राजस्थान के तारानगर (चुरू) में ‘कांग्रेस गारंटी रैली’ को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस को वोट दिया तो किसानों को फायदा होगा 
राहुल गांधी ने कहा, ‘राज्य में भाजपा की सरकार आएगी तो जो भी हमने आपके लिए किया है… चाहे वह पेंशन योजना हो, चाहे वह स्वास्थ्य योजना हो, चाहे वह पांच सौ रुपए में गैस सिलेंडर हो, चाहे वह महिलाओं को 10000 रुपए देने की बात हो … भाजपा सब खत्म कर देगी और एक बार फिर अरबपतियों की मदद करना शुरू कर देगी।’

उन्होंने कहा,’ कांग्रेस को आपने वोट दिया तो गरीबों को फायदा होगा, किसानों का फायदा होगा, किसानों का कर्जा माफ होगा, किसानों की मदद होगी, छोटे व्यापारियों का फायदा होगा। ये आपको निर्णय करना है। आप अडाणी की सरकार चाहते हो या किसानों मजदूरों औरयुवाओं की सरकार चाहते हो ।…अडाणी की सरकार कोई नहीं चाहता।’

प्रधानमंत्री का किया कटाक्ष
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ वाक्य का इस्तेमाल किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी कहते हैं मोदी की गारंटी …मोदी की गारंटी का मतलब… अडाणी की गारंटी। कांग्रेस का मतलब किसानों, मजदूरों, युवाओं की सरकार… यह फर्क है। आपको निर्णय करना है।’ पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से चुनाव जिताइए और जो काम हमने आपके लिए शुरू किये हैं उसे और तेजी से, दोगुने रफ्तार से हम आपके लिए करेंगे।’

सरकार बनने पर जातिगत सर्वेक्षण करवाएंगे
बाद में हनुमानगढ़ के नोहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनने पर जातिगत सर्वेक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस पार्टी राजस्थान में जाति जनगणना.. जाति सर्वेक्षण कराएगी और देश में हमारी सरकार आएगी तो मैं आपको गारंटी दे रहा हूं…जैसे ही हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी हम जाति जनगणना उसी दिन शुरू कर देंगे और पिछड़ों की जितनी आबादी है, उतना हक हम हिन्दुस्तान की रीढ़ की हड्डी यानि के हिन्दुस्तान के पिछड़ों के हवाले कर देंगे।’

उन्होंने कहा,‘‘मोदी सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। हर युवा कहता है मैं काम करना चाहता हूं, देश को बनाना चाहता हूं, मगर देश में नरेन्द्र मोदी की नीतियों ने हिंदुस्तान के युवाओं की शक्ति को नष्ट कर दिया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.