Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छत्तीसगढ़ चुनाव : भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी से बरामद हुए 11:50 लाख रुपए

29

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गांव में भाजपा उम्मीदवार के वाहन से कथित तौर पर 11.50 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले की पाली-तानाखार सीट से भाजपा उम्मीदवार रामदयाल उइके के वाहन से 11.50 लाख रुपए नकद बरामद किये गए हैं। इस दौरान उइके वाहन में मौजूद थे। कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने पसान पुलिस थाना क्षेत्र (पाली-तानाखार निर्वाचन क्षेत्र) के तहत झुनकीड़ी गांव के पास उइके के वाहन (एक एसयूवी) को रोका और लगभग एक बजे पुलिस को इसकी सूचना दी।

शुक्ला ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और 11.50 लाख रुपये नकद बरामद किए। उइके द्वारा नकदी के संबंध में दस्तावेज पेश करने में विफल रहने के बाद पुलिस ने नकदी और वाहन को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पाली-तानाखार उन 70 सीटों में से एक है जहां दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान होगा। राज्य की कुल 90 सीटों में से 20 सीटों पर सात नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था। वरिष्ठ आदिवासी नेता उइके ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में चले गए थे। उइके 1998 में मरवाही सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

2000 में राज्य गठन के बाद जब अजीत जोगी ने पहले मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली तब उइके ने जोगी के लिए मरवाही सीट खाली कर दी थी। बाद में जोगी इस सीट से विधायक चुने गए। उइके ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 2003 में तानाखार (जो 2008 में परिसीमन के बाद पाली तानाखार बन गया) से तथा उसके बाद 2008 और 2013 में पाली तानाखार सीट से जीत हासिल की थी। बाद में वह 2018 में भाजपा में लौट गए और पाली-तानाखार से चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए। उइके को भाजपा ने पाली तानाखार से फिर से उम्मीदवार बनाया है, जहां कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक को टिकट न देकर महिला उम्मीदवार दुलेश्वरी सिदार को मैदान में उतारा है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए नौ अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से बुधवार तक 73.90 करोड़ रुपये, अवैध शराब और अन्य सामान जब्त किया गया है। इसमें 20.15 करोड़ रुपये नकद शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.