Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

क्या पूजा-पाठ में स्टील के बर्तन का कर सकते हैं इस्तेमाल, पढ़ें ऐसा करना शुभ है या अशुभ

41

इंदौर। सनातन धर्म में विस्तार से बताया गया है कि किस धातु के बर्तन में खाना चाहिए और पानी पीना चाहिए। अलग-अलग धातु के बर्तन अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि धातुओं का संबध हमारे भाग्य से जुड़ा है। स्टील का बर्तन हमें शारीरिक रूप से ना फायदा और ना ही नुकसान पहुंचाता है। स्टील के बर्तनों को आमतौर पर खाने बनाने और खाने के लिए ही उपयोग में लिया जाता है। यह दूसरे धातुओं के बर्तनों से सस्ते ही पड़ते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से समझिए स्टील के बर्तन किस दिन खरीदा जाना चाहिए, जो हमारे लिए शुभ हो।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सोमवार दिन स्टील के बर्तनों को खरीदना फायदा पहुंचाता है। यह दिन शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन स्टील के बर्तन खरीदनें आपको भविष्य में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

स्टील के बर्तन से नहीं होता कोई नुकसान

आप स्टील के ही बर्तन अपने रसोई के लिए खरीदना चाहते हैं तो बिना किसी डर के खरीद सकते हैं। स्टील के बर्तन ना आपको कोई नुकसान पहुंचाते हैं और ना ही कोई खास फायदा करते हैं। यह दूसरी धातु की तुलना में सस्ते भी होते हैं, जिससे आपको आर्थिक फायदा तो होगा ही।

पूजा-पाठ में कर सकते हैं स्टील के बर्तन का इस्तेमाल

स्टील के बर्तनों का उपयोग पूजा पाठ के लिए भी कर सकते हैं। स्टील के बर्तनों में कोई दोष नहीं होता है। आप पूजा करते समय पंचामृत और अगर बत्ती रखने में इसका उपयोग कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.