Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अमिट स्याही के निशान दिखाने के इतने लाभ, पढ़ें पूरी खबर

60

जबलपुर। मतदाता को अपनी बाईं तर्जनी पर अमिट स्याही का निशान लगाना होगा। मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के पहले यह करना होगा। ताकि मतदान केन्द्र छोड़ने तक स्याही को सूखने और एक सुस्पष्ट अमिट चिन्ह बनने के लिए समय मिले। अमिट स्याही लगाने के पहले मतदान अधिकारियों द्वारा मतदाता की बाईं तर्जनी का निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि मतदाता स्याही लगाने से इंकार करता है तो उसे मतदान करने नहीं दिया जाएगा।

मतदाताओं को दवाई दुकानों पर छूट

विधानसभा चुनाव में जिले में सर्वाधिक मतदान का रिकार्ड बनाने जबलपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने वोट डाल चुके मतदाताओं को दवा दुकानों से दवाई खरीदने पर 16 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है। जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी दवा दुकानों से दवाई खरीदने पर 16 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। एसोसिएशन के सचिव डॉ चंद्रेश जैन ने बताया कि दवाई खरीदने पर दी जाने वाली यह छूट 17 नवंबर को प्रत्येक दवा दुकान पर पहले पांच मतदाताओं को दी जाएगी।

लोगों को जागरूक करने के लिए एक नई पहल

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक नई पहल की है। इसमें शहर में स्थित होटलों एवं रेस्टोरेंट में मतदाताओं को खाद्य सामग्री में दस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। उन्हें वोट देने के दौरान उनकी अंगुली में लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। वहीं महिला मतदाता, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह छूट 15 प्रतिशत तक होगी। वोटिंग के पश्चात मूवी देखने जाने वालों को भी मल्टीप्लेक्स एवं सिनेमाघरों में प्रोत्साहन दिए जाने की योजना बनाई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.