Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

विनायक चतुर्थी पर अद्भुत योग, इन मंत्रों के जाप से परेशानियां होंगी दूर

46

इंदौर।  16 नवंबर (गुरुवार) को विनायक चतुर्थी है। इस दिन श्रीगणेश की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। विघ्नहर्ता की पूजा करने से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। सुख-समृद्धि और शांति आती है। यही कारण है कि भक्त विनायक चतुर्थी पर गणपति की विधिपूर्वक पूजन करते हैं। इस बार विनायक चतुर्थी पर शुभ संयोग बन रहे हैं।

विनायक चतुर्थी 2023 शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी 16 नवंबर को दोपहर 12.34 बजे शुरू होकर अगले दिन 17 नवंबर को सुबह 11.03 बजे समाप्त होगी।

सुकर्मा योग

विनायक चतुर्थी पर सुकर्मा योग बनेगा। यह योग सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद धृति योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही शुभ योग हैं। इस योग में भगवान गणेश की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

रवि योग

विनायक चतुर्थी पर रवि योग बन रहा है। इस योग में भगवान लंबोदर की पूजा करने से लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना जाता है। इस योग में शुभ कार्य किए जाते हैं।

सुख-समृद्धि के लिए विनायक चतुर्थी पर इन मंत्रों का जाप करें-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्न कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वेदा।।

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

अमेयाय च हेरम्ब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.