Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

रीवा में जिला पंचायत सदस्य पर हमला आधी रात को हुआ थाने पर हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला

38

रीवा। (GOVIND SINGH BAGHEL ): चुनाव प्रचार पर रोक लगने के बाद नेताओं का नया खेल शुरू हो गया है। बुधवार की रात जिला पंचायत सदस्य और सेमरिया उम्मीदवार समर्थकों के साथ विवि थाना पहुंच गए। दर्जनों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्य से मारपीट किए जाने और वाहन पर हमला किए जाने आरोप लगाया गया है। देर रात तक हंगामा जारी रहा। हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहे।

जिला पंचायत सदस्य सुंदरिया आदिवासी और उनके बेटे ने आरोप लगाया है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे उन पर हमला किया गया है। स्कार्पियों से बरा कोठार से चलकर वो अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही उनकी कार हाईवे पर पहुंची तभी बोलेरो से आए युवकों ने उनके वाहन के सामने अपना वाहन खड़ा कर दिया। वाहन में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी गई। लाठी डंडा व रॉड से हमला किया गया। घटना में जिपं सदस्य सुंदरिया आदिवासी के साथ एक अन्य महिला भी घायल हुई हैं। घटना के बाद मामले की शिकायत लेकर जिला पंचायत सदस्य थाना पहुंच गईं। थाना पहुंचने के बाद जिला पंचायत सदस्य और अन्य महिला जमीन पर लेट गईं। उनके समर्थन में सेमरिया से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा भी पहुंच गए। साथ ही दर्जनों की संख्या में समर्थक भी पहुंच गए। थाना के सामने धरना दे दिया।

देर रात थाना के बाहर हंगामा कर दिया गया। हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर सभी अड़े रहे। बताया गया कि सुंदरिया कांग्रेस के समर्थन में प्रचार कर रहीं थी। जिसके बाद यह घटना सामने आई। सेमरिया से कांग्रेस प्रत्यासी अभय मिश्रा को फोन से घटना की जानकारी मिली। देर रात तक विश्वविद्यालय थाना में मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी बह थाना से नहीं हटेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.