Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म... हरियाणा में कॉमनवेल्थ विजेताओं का सम्मान समारोह स्थगित: PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के कारण लिया गया ... हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा! फरीदाबाद से कांवड़ लेने गए 3 दोस्तों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, 1 की... हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन! 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदा...

भागलपुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच में हुआ जोरदार धमाका, महिला समेत चार लोग घायल

39

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के कोच के अंदर बुधवार को हुए धमाके में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनय श्रीवास्तव के मुताबिक, धमाका दोपहर में तब हुआ जब भागलपुर-दरभंगा इंटरसिटी एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर थी। उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) कर्मियों की एक टीम तुरंत प्रभावित कोच में पहुंची, जिसमें ऊपरी सीट पर रखे एक बैग से धुआं निकलता पाया गया। घायल यात्रियों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और उक्त कोच के सभी यात्रियों से गहन पूछताछ किए जाने के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य दरभंगा के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई।

डीआरएम ने कहा, ‘‘मधुबनी जिले के रहने वाले दो यात्रियों- अरविंद मंडल और नवेंदु मंडल ने स्वीकार किया कि वे उस बैग के साथ ट्रेन में चढ़े थे, जिसमें उन्होंने कुछ बारूद रखा था।” उन्होंने कहा कि दोनों पटाखों के निर्माण में शामिल थे, जिसकी त्योहारी मौसम में काफी मांग रहती है और बारूद भी इसी उद्देश्य के लिए बनाया गया था। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.