Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

टावर चौक से ई रिक्शा चुराया, बैटरी और तीनों पहिए निकालकर छोड़ गए

24

उज्जैन। टावर चौक जैसे व्यस्ततम क्षेत्र से ई रिक्शा चोरी का मामला सामने आया है। दो चोरों ने एक ई रिक्शा चुराया और उसे इंदौर रोड पर ग्राम डेंडिया ले गए। जहां ई रिक्शा की बैटरी व तीनों पहिए निकालकर छोड़ गए। रिक्शा मालिक को इसकी जानकारी मिली तो वह उसे उठवाकर माधवनगर थाने ले गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं।

लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात

शहर में चोरों की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार शाम को जयसिंहपुरा निवासी संतोष माली ई रिक्शा में यात्रियों को लेकर टावर चौक आया था। यहां वह यात्री तलाश करने के लिए टावर चौक पर रिक्शा खड़ी करके हार-फूल वाली गली की ओर गया था। वापस लौटा तो उसे अपना ई रिक्शा गायब मिला। इस पर पुलिस को शिकायत की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो युवक ई रिक्शा चोरी करते हुए नजर आ रहे थे।

मंगलवार सुबह इंदौर रोड पर मिला रिक्शा

संतोष ने बताया कि ई रिक्शा चोरी होने के बाद उसने अपने रिक्शा चालकों के इंटरनेट मीडिया वाटसएप ग्रुप पर इसकी जानकारी पोस्ट की थी। मंगलवार सुबह एक चालक ने फोन कर संतोष को बताया कि उसका ई रिक्शा इंदौर रोड पर ग्राम डेंडिया में मुख्य मार्ग पर खड़ा है। जिसके तीनों पहिए भी नदारद है। संतोष अपने स्वजन के साथ मौके पर पहुंचा और ई रिक्क्षा लोडिंग वाहन लेकर माधवनगर थाने पहुंचा। संतोष का कहना है कि चोर उसकी ई रिक्क्षा से एक लाख रुपये कीमत की बैटरी तथा करीब तीस हजार रुपये कीमत के तीनों पहिए चुराकर ले गए है। चोरों ने रिक्शा से सेंसर के तार भी काट दिए थे। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !