Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मोदी ने 18,000 करोड़ की पीएम-किसान किस्त जारी की, कांग्रेस ने समय पर उठाए सवाल

30

खूंटी/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर के आठ करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए। झारखंड के खूंटी जिले में जनजातीय गौरव दिवस से संबंधित समारोह में प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से धन हस्तांतरित किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना है।

योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में प्रति वर्ष 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में हस्तांतरित की जाती है। इस किस्त से पहले 2.62 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। इस बीच, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले धन जारी किए जाने पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यह “जानबूझकर” किया गया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होगा जहां पहले चरण का मतदान सात नवंबर को हुआ था।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीएम-किसान की छठी किस्त एक अगस्त, 2020 को जारी की गई। नौवीं किस्त नौ अगस्त, 2021 को जारी की गई। 12वीं किस्त 17 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई। पीएम-किसान के तहत 15वीं किस्त आज यानी कि 15 नवंबर, 2023 को आ रही है। अब जब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दो दिन में चुनाव है, राजस्थान में 10 दिन में और तेलंगाना में 15 दिन में मतदान होगा तब आज 15वीं किस्त जारी की जा रही है। क्या यह विलंब जानबूझकर नहीं किया गया है?” राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। मिजोरम के साथ इन राज्यों के लिए मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.