Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

शाजापुर में बोले नरेन्द्र मोदी- भाजपा की ऐसी आंधी चली की कांग्रेस का तंबू उखड़ गया

53

पीएम ने कहा, आज पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार। दुनिया के विकसित से भी विकसित देशों में हालात क्या हैं, वो आज सबको पता है। लेकिन भारत एक ऐसा देश है, जो तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है। इस अहम समय में मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार का रहना बहुत जरूरी है। आपको याद रखना है कि कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है, जो हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है, उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा, जहां-जहां कांग्रेस आई – तबाही लाई। बड़ी मुश्किल से भाजपा ने मध्य प्रदेश को बहुत गहरे कुएं से बाहर निकाला है। मध्य प्रदेश की पहचान फिर से बीमारु राज्य की बन जाए, ऐसा कोई काम मध्य प्रदेश को प्यार करने वाला व्यक्ति नहीं कर सकता। मध्य प्रदेश भाजपा ने भारत की प्रगति में अधिक से अधिक भागीदारी का संकल्प पत्र आपके सामने रखा है।

इस संकल्प पत्र में एक्सप्रेस वे है, मेट्रो है, रेल कनेक्टिविटी है, एमपी आईआईटी है। ये सभी गारंटी पूरी होगी, ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ और सिर्फ विरोध है, निराशा है, नकारात्मकता है। कांग्रेस स्वभाव से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार आदि को प्रोत्साहित करती है।

पीएम ने कहा, कांग्रेस के न तो संगठन में दम है और न ही नियत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देख लीजिये, कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है? अब वो डरने लगे हैं कि कहीं लॉकर न खुल जाएं। लॉकर खुल रहे हैं और नोटों के ढेर निकल रहे हैं। कांग्रेस जहां भी आती है, केवल बर्बादी लाती है।

इसलिए मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्य प्रदेश के 30 लाख से ज्यादा मरीज अस्पताल में मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आज जन औषधि केंद्रों पर बाजार से 80 से 90% तक सस्ती दवाई दी जा रही है। आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्रों से मरीजों को करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये की बचत होती है।

उन्होंने कहा, बचत के साथ-साथ भाजपा सरकार हर परिवार के वर्तमान की भी और भविष्य की भी चिंता कर रही है। मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए लगभग 45 लाख पक्के घर बन चुके हैं, इनमें बिजली, पानी और गैस की सुविधाएं दी जा रही हैं।

मैं बीते दिनों मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में लोगों से मिला हूं, आशीर्वाद प्राप्त किए हैं। जो भरोसा, जो विश्वास भाजपा पर दिख रहा है, वो अद्भुत है। दिल्ली में बैठकर चुनावों का हिसाब लगाने वाले पॉलिटिकल मेहरबान इसका आंकलन नहीं कर पाए हैं।

भाजपा की ऐसी आंधी चली है कि कांग्रेस का तंबू उखड़ जाएगा। कांग्रेस स्वभाव से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करती है। कांग्रेस के न तो संगठन में दम है और न ही नियत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में देख लीजिये, कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है?

अब वो डरने लगे हैं कि कहीं लॉकर न खुल जाएं। लॉकर खुल रहे हैं और नोटों के ढेर निकल रहे हैं।

कांग्रेस जहां भी आती है, केवल बर्बादी लाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.