Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

CWC 23 : लीग स्तर पर बल्लेबाजी में विराट और गेंदबाजी में जम्पा रहे सर्वश्रेष्ठ

44

नई दिल्ली : आईसीसी विश्वकप में लीग स्तर पर हुए 45 मुकाबलों में बल्लेबाजी में भारत के विराट कोहली 594 रन और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जैम्पा 22 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रहे।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नौ लीग मुकाबलों में 99 की औसत से 594 रन बनाकर शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने इस विश्वकप में विकेटों के मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने नौ लीग मुकाबलों में 18.90 की औसत से 22 विकेटों के साथ सबसे ऊपर चल रहे है। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि काक नौ मैचों में 65.66 की औसत के 591 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है।

वहीं गेंदबाजी में विश्वकप से बाहर हो चुकी श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 9 मैचों में 25 की औसत से 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्रन नौ मुकाबलों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाकर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी ने सात लीग मुकाबले में 19.38 औसत से 18 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर रहे है।

भारत के रोहित शर्मा नौ मुकाबलों में 55.88 की और से 505 रन बनाकर चौथे स्थान पर है। इसी नंबर पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने नौ मैचों में 26.72 की औसत से 18 विकेट लिए है। ऑस्ट्रेलिया के डीए वार्नर नौ मैचों में 55.44की औसत से 499 रन बनाकर पांचवें स्थान पर है। वहीं गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह 9 मैचों में 15.64 की औसत से 17 विकेट लिये है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के माकर यान्सिन भी इस विश्व कप के आठ मैचों में 24.41 की औसत से 17 विकेट ले चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.