Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

सूरत रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 1 की मौत, 4 बेहोश

48

सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने की खबर सामने आई है जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल स्टेशन पर पिछले दो दिनों से दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शनिवार को गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ की घटना सामने आई है। घटना में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि तीन यात्री बेहोश बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि दिवाली पर घर जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई, जिसकी वजह से वहां भगदड़ की स्थिति मच गई।

ट्रेन में पहले चढ़ने की होड़

जानकारी के मुताबिक, भगदड़ की स्थिति उस समय मची जब बिहार के छपरा जाने वाले गंगा ताप्ती एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में पहले चढ़ने की होड़ की वजह से लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे बढ़ने लगे जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई। आनन-फानन में स्टेशन पर मौजूद भीड़ पर किसी तरह से काबू पाया गया, जिसके बाद ट्रेन में लोग सवार हुए। जानकारी के मुताबिक मृतक छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है। उनकी पहचान वीरेंद्र कुमार के तौर पर की गई है। वीरेंद्र सूरत में नौकरी करते थे और छठ के लिए अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। बेहोश होने के बाद उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भगदड़ के दौरान कई यात्री गिरकर बेहोश हो गए थे जिन्हें वहां मौजूद आरपीएफ अधिकारियों ने सीपीआर देकर बचाया।

ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े यात्री

पुलिस के मुताबिक स्टेशन पर भगदड़ उस वक्त मची जब यात्री ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में चढ़नेके लिए दौड़ पड़े। इससे अचानक अफरा तफरी मच गई है और 3-4 लोग गिरकर बेहोश हो गए। वीरेंद्र कुमार भी इनमें से एक थे। सभी को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां वीरेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी।

वेटिंग लीस्ट भी 300 के पार

गृहमंत्री हर्षसंघवी ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़नेके लिए अचानक भीड़ बढ़ गई, पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि वो जल्द ही रेलवे स्टेशन का दौरा करेंगे। दिवाली और छठ के मद्देनजर गुजरात के सभी स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ है। ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक वेटिंग लीस्ट भी 300 के पार पहुंच गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.