Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

मलेशिया पाम में तेजी से सोयाबीन तेल को सहारा, इंदौर में 25 रुपये बढ़े दाम

55

इंदौर। शुक्रवार को मलेशियाई पाम तेल वायदा में तेजी नजर आई। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर जनवरी डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम तेल अनुबंध 60 रिंगिट या डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया। दाम 3,803 रिंगिट यानी 808 डालर के पार पहुंच गया है। इससे वैश्विक तेल बाजार में प्रतिद्धंद्वी खाद्य तेलों को सहारा मिल रहा है।

सीबोट पर सोया तेल की कीमतें दशमलव चार प्रतिशत तक बढ़ी। मुंद्रा में सोया तेल 950, पाम 850 और सूरमुखी 940 रुपये और हजीरा पर सोयाबीन 960, पाम 860 और सूरजमुखी 950 रुपये बिका। इससे असर के साथ अब तेल की मांग थोक बाजार में दीवाली के पहले जोर पकड़ रही है। आखिरी दौर की उपभोक्ता मांग के दबाव से सोयाबीन रिफाइंड इंदौर के भाव में 25 रुपये का उछाल रहा। सोयाबीन तेल इंदौर बढ़कर 940 से 945 रुपये प्रति दस किलो बिका। पाम तेल के दामों में भी मजबूती दिखी। सोयाबीन डीओसी में भी निर्यात मांग अच्छी है। डीओसी पीथमपुर 44500, देवास 45000 रुपये बिकी। कपास्या खली के दाम में 25 रुपये की नरमी रही।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1520-1540, मुंबई मूंगफली तेल 1540, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 940-945, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 890-895, इंदौर पाम 895, मुंबई सोया रिफाइंड 920, मुंबई पाम तेल 920, राजकोट तेलिया 2390, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 830 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन खरीदी भाव – अंबुजा पीथमपुर 5125, प्रकाश 5151, लक्ष्मी देवास 5151, स्नेहिल 5100, नीमच एमएस 5151, धानुका 5190, बैतुल 5200, वर्धमान कालापीपल 5100, खंडवा 5150, अंबुजा 5125, सूर्या 5150 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1975, देवास 1975, उज्जैन 1975, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2825 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.