Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर के मंदिरों में चलेगा स्वच्छता अभियान, आरएनटी मार्ग पर होगा सृजन विविधा कार्यक्रम

47

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 10 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस दिन धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि का पूजन होगा। इसके साथ ही चित्रों की प्रदर्शनी और साहित्य विविधा कार्यक्रम भी होगा। इसके साथ ही आयुर्वेदाचार्य का सम्मान और धार्मिक स्थानों पर रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम भी होगा।

– श्वेतांबर जैन संत कमल मुनि कमलेश महाराज के प्रवचन यदि आप सुनना चाहते हैं और ज्ञान के द्वारा भक्ति की राह पर बढ़ना चाहते हैं तो इमली बाजार स्थित महावीर भवन में आपको यह अवसर मिलेगा। सुबह 8.30 बजे जैन संत के प्रवचन प्रतिदिन हो रहे हैं।

– अहिल्या उत्सव समिति एवं महानगर विकास परिषद द्वारा मंदिरों में स्वच्छता अभियान धनतेरस पर चलाया जाएगा। इस मौके पर रंगोली बनाई जाएगी। साथ ही देवी लक्ष्मी के स्वागत में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अध्यक्ष अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि अनेक वर्षों से धनतेरस पर मंदिरों में स्वच्छता एवं रंगोली मांडने का कार्यक्रम किया जा रहा है। उसी अनुरूप इस वर्ष भी धनतेरस पर शहर के प्रमुख मंदिरों में स्वच्छता के बाद सुबह 8.30 बजे रंगोली बनाई जाएगी एवं दीपक लगाए जाएंगे।

– त्योहर की तैयारियों में बेशक आप मसरूफ हैं लेकिन यदि आप एबी रोड से गुजर रहे हैं तो कुछ देर के लिए प्रिंसेस बिजनेस स्कायपार्क जरूर जाएं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा शहर के पांच कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच आप इस कला प्रदर्शनी का आनंद ले सकते हैं।

– अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा धन्वंतरि जयंती महोत्सव दोपहर 1.45 बजे गोल्डन जुबली हॉल एसजीएसआइटीएस कालेज पार्क रोड पर होगा। पूजन के बाद वैद्य ओपी जोशी, डा. ओपी गिरी, डा. सुब्रतकुमार दास, डा. आरएन पाटीदार आदि का सम्मान किया जाएगा।

– आप साहित्य में रुचि रखते हैं तो मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा शाम 5.30 बजे सृजन विविधा कार्यक्रम मध्य भारत साहित्य समिति आरएनटी मार्ग पर खास आपके लिए आयोजित किया है। इसमें नवोदित लेखकों को उनकी कृति सुनाने का मौका संस्था द्वारा दिया जा रहा है। इसके माध्यम से रचनाकार अपनी कहानी, कविता, गीत, गजल आदि सुना सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.