Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग... भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म... उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए... सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़...

बीयू में वोकेशनल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रूचि

55

भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूआईटी में बैचलर आफ वोकेशनल(बी-) कोर्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शुरू किया गया, लेकिन इसमें विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रूचि नहीं दिखाई। बीयू में सीयूईटी के बाद भी प्रवेश की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है, जबकि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के बीयू ने कुछ नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए थे। जिससे यूआईटी में शुरू किए गए बी-वाक ( बैचलर आफ वोकेशनल कोर्स) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कोर्स की डिमांड एवं जाब ओरिएंटेड होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिर भी इन कोर्स में प्रवेश कम हुए हैं। विवि में 14 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही, लेकिन प्रवेश कम हुए हैं। बीबीए में 60 सीटों में से 57 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। वहीं सीयूईटी के तहत 10 यूजी कोर्स में 395 सीटें और 44 पीजी कोर्स में 965 सीटें है, लेकिन आधी से अधिक सीटें खाली रह गईं।

एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था

बीयू के यूटीडी में सीयूईटी के तहत 10 यूजी कोर्स में 395 सीटें और 44 पीजी कोर्स में 965 सीटें हैं। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा स्तर के 14 पाठ्यक्रम में 400 और डिप्लोमा स्तर के चार कोर्स में 180 सीटें हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए एक लाख विद्यार्थियों ने सीयूईटी के तहत पंजीयन कराया था। अब उक्त कोर्स की आधी सीटें साल भर खाली ही रहेंगी।

पीजी परीक्षा की समय-सारिणी बदली गई

बीयू ने पीजी फस्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों के नामांकन का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है, जबकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 22 नवंबर से परीक्षा शुरू होनी है। विवि प्रबंधन ने अब तक परीक्षा का समय-सारिणी जारी नहीं किया है। अब यह परीक्षा दिसंबर अंत या जनवरी के प्रथम सप्ताह में हो सकती हैं। फिलहाल पीजी थर्ड सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है। विलंब शुल्क के साथ 23 नवंबर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.