Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्...

वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका… MS Dhoni से डेब्‍यू कैप हासिल करने वाले धाकड़ खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान

21

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर गुरकीरत सिंह मान ने शुक्रवार को अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। बता दें कि 33 साल के गुरकीरत सिंह मान ने 2016 में भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले। गुरकीरत ने इस दौरान 13 गेंदों का सामना किया और 60 गेंदें डाली। वैसे, घरेलू क्रिकेट में गुरकीरत सिंह मान का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्‍होंने ट्राई-सीरीज के फाइनल में भारत ए को ऑस्‍ट्रेलिया ए पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गुरकीरत सिंह मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये सन्‍यास का ऐलान किया है। गुरकीरत सिंह मान ने आठ फोटो शेयर किए और इसके साथ कैप्‍शन लिखा, जिसके बाद उन्‍हें कई क्रिकेटर्स ने अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी। कैप्शन में गुरकीरत  ने लिखा है कि आज मेरी शानदार क्रिकेट यात्रा का अंत हुआ। भारत का प्रतिनिधित्‍व करना मेरे लिए सम्‍मान की बात रही।

कैप्शन में गुरकीरत ने  कहा कि मेरा दिल आभार से भरा हुआ है क्‍योंकि मुझे परिवार, दोस्‍तों, कोच और अपने साथी खिलाड़‍ियों का समर्थन मिला। आप सभी ने मेरे करियर में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं बीसीसीआई और पीसीए का भी धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जिन्‍होंने निरंतर समर्थन दिया, मार्गदर्शन किया और प्रोत्‍साहित किया। अगले अध्‍याय की तरफ अग्रसर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.