Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

रश्मिका मंदाना ‘डीपफेक’ वीडियो का मामला, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

70

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के काट-छांट किए गए एक ‘डीपफेक’ वीडियो के सोशल मीडिया मंच पर व्यापक रूप से प्रसारित होने की मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। डीसीडब्ल्यू ने इस सिलसिले में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस जारी किया।

डीसीडब्ल्यू की ओर से दिल्ली पुलिस को जारी किए गए नोटिस के मुताबिक,‘‘ प्राप्त खबरों के अनुसार अभिनेत्री ने भी इस मामले में अपनी चिंता जताई है और कहा है कि किसी ने वीडियो में उनकी तस्वीर के साथ अवैध रूप से छेड़छाड़ की है। आयोग को पता चला है कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह बहुत ही गंभीर मामला है। ’’

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस से 17 नवंबर तक मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, आरोपियों का ब्योरा और इस संबंध में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ कृत्रिम बुद्धिमता के जरिए बनाए गए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस फर्जी वीडियो बनाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.