Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुलदेवी और कुलदेवता का पता न होने पर ऐसे करें पूजा, फिर देंगे सपना

68

इंदौर। हिंदू धर्म में कुलदेवी और कुलदेवता की विशेष मान्यता है। छोटी दीवाली पर मांगलिक कार्य को करते समय कुलदेवी या कुलदेवता को भी पूजा जाता है। कुलदेवी या कुलदेवता सभी एक नहीं होते हैं। यह समुदायों के हिसाब से अलग-अलग हैं। अब अगर किसी को कुलदेवी या कुलदेवता नहीं पता हैं तो कैसे पता करें।

इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी आपको बताएंगे।

कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि कुलदेवी और कुलदेवता परिवार की सुरक्षा करते हैं। उनको परिवार का संरक्षण करने वाले के रूप में देखा जाता है। सनातन धर्म में मान्यता है कि आपके परिवार का किसी ना किसी से दैवीय संबंध होता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता जाता है। विवाह होने के बाद नव दंपती सबसे पहले कुलदेवी और कुलदेवता से आशीर्वाद लेने जाते हैं। उनका मानना है कि इससे उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

पता करें कौन है कुलदेवी और कुलदेवता?

आपको अपने कुलदेवी और कुलदेवता के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आप जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं और कहां हैं। कुलदेवी और कुलदेवता को जानने के लिए आपको 11 मंगलवार कठोर तप के साथ पूजा करनी होगी। इसकी शुरुआत शुक्ल पक्ष के मंगलवार से कर सकते हैं। सुबह पूजा करने से पहले एक साबुत सुपारी लें, फिर उसको स्नान कर कर पट पर रख दें। उसके बाद प्रार्थना करें कि हे हमारी कुलदेवी और कुलदेवता में आपको जानना चाहता या चाहती हूं। मैं इस सुपारी के जरिए आपसे आह्वान कर रहा हूं। ऐसा तीन बार कर सुपारी का पंचोपचार पूजा कर घर के मंदिर डपर में स्थापित कर दें।

फिर आप जब रात को सोने के लिए जाएं उससे पहले सुपारी की पूजा करें। इस दौरान कुलदेवी और कुलदेवता से कहें कि मेरा सपने में आकर मार्गदर्शन करें। उसके बाद सुपारी को लें और तकिए के नीचे जाकर सो जाएं। आपको 11 मंगलवार लगातार ऐसा ही करना है। आप देखेंगे कि आपको एक दिन सफलता मिल जाएगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.