Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

दहेज में नहीं मिली कार तो गर्भवती पत्नी को दिया तलाक, मारपीट कर घर से निकाला; अब गर्भपात कराने की धमकी दे रहा पति

41

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दहेज के खातिर एक महिला को तीन तलाक देने और गर्भपात करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि थाने पर सुनवाई नहीं की गई इसके बाद वह उच्च अधिकारियों के पास पहुंची है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पूरे मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी को कार्यवाही का निर्देश दे दिए गए हैं

दहेज के लिए गर्भवती महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाले जाने का यह पूरा मामला पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। हरियावा थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा गांव निवासी महबूब की पुत्री शहनाज का विवाह 26 अप्रैल 2023 को पिहानी थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहानी निवासी नसरुल्ला के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कुछ दिन तो वह ससुराल में ठीक तरीके से रही लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वाले दहेज में कार के साथ सोने की चेन और 2 लाख की नगदी लाने को लेकर विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित करने लगे।

महिला का आरोप है उसने कई बार दहेज न दे पाने की बात कहते हुए परिजनों को समझाया बुझाया भी लेकिन परिवार के लोग नहीं माने और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसको उसके मायके छोड़ गए। तब से लगातार वह परेशान है लेकिन ससुराली जन उसे ले जाना तो दूर उसके पति के द्वारा फोन पर तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि उसके पति कह रहे हैं कि वह अपना गर्भपात करा ले। पीड़िता का आरोप है कि जब वह स्थानीय थाने पर गई तो वहां पर उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई और उसको चलता कर दिया गया। सुनवाई न होने पर पीड़िता पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंची और मदद के गुहार लगाई है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है की महिला आई थी उसने शिकायती पत्र दिया है। पूरे मामले में कार्यवाही के लिए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.