Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमंग सिंघार के प्रचार वाहन से शराब जब्त, तीन पर प्रकरण दर्ज

32

धार। गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमंग सिंघार के अनुमति प्राप्त प्रचार वाहन से बीती रात को ग्राम अवल्दामना से शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने उमंग सिंघार सहित सीताराम केशरिया तथा सचिन मूलेवा के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर इस मामले में सिंघार ने जबलपुर हाईकोर्ट से राहत ली है। इसे षड्यंत्र बताते हुए मामले में स्टे प्राप्त कर लिया है। इसके तहत सिंघार की गिरफ्तारी व जांच प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है।

चुनाव आचार संहिता के चलते विशेष रूप से आयोग की मंशानुसार गठित दलों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बीती रात को मनावर विधानसभा के ग्राम अवल्दामान की चौपाटी पर पुलिस ने एक वाहन को रोक। जो की उमंग सिंघार के अनुमति प्राप्त प्रचार वाहन था। इसकी जांच की गई तो उसमें अवैध रूप से शराब भरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में का क्रमांक जीजी 18 एम 1920 को जब्त कर लिया है। साथ ही अवैध रूप से रखी गई शराब को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सिंघार सहित सीताराम और सचिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

इधर इस मामले में सिंघार के अभिभाषक विभोर खंडेलवाल ने बताया कि यह एक षड्यंत्र किया गया है। हमने इस आधार पर जबलपुर हाईकोट में एक आवेदन प्रस्तुत किया था। जिस पर कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से राहत दी है। इसके तहत इस मामले में पुलिस आगे जांच नहीं कर सकेगी। साथ ही इस मामले में सिंघार की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकती है। अगली सुनवाई अब 21 नवंबर 2023 को होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.