Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बालाघाट के दोहरे हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपित ने चुराए थे दस लाख के जेवर

67

बालाघाट।  एक नवंबर की शाम रेलवे स्टेशन रोड मार्ग के पास एक मकान में दो बुजुर्ग महिलाओं की निर्मम हत्या करने वाला आरोपित दो दिन बाद गिरफ्तार हुआ था, लेकिन दस दिन बाद इस मामले में गुरुवार को नया खुलासा हुआ है।

मृतकाओं के स्वजनों के मुताबिक, जिस घर में चंद्रावंती बाई और उसकी बेटी फुलवंती बाई की हत्या हुई थी, वहां मृतकाओं सहित उनके परिवार की महिलाओं के जेवर रखे थे, जो घटना के बाद नहीं मिले।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, आरोपित संतोष पिता रामचरण लिल्हारे निवासी ग्राम नैतरा थाना नवेगांव ने एक नवंबर की शाम पैसों के लालच में अपनी नानी चंद्रावंती बाई और मौसी फुलवंता बाई की हथौड़े से वार कर बेरहमी से हत्या की थी।

हत्या करने के बाद आरोपित ने घर में रखा लगभग 15 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के आभूषण चुराए थे और मौके से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, आरोपित हत्या के बाद नैतरा स्थित अपने घर गया, खून से सने कपड़े और हथौड़ा धोया और चोरी किए आभूषणों को घर के पास चल रहे निर्माण स्थल के पास पालीथिन में बंदकर गिट्टी के नीचे दबा दिया था।

चोरी किए आभूषणों में मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चेन, पायल आदि सामग्री है, जिनकी कीमत दस लाख रुपये बताई गई है। इससे पहले जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित को हिरासत में लिया था, तब उसने अपनी नानी व मौसी की हत्या करना कबूलने के साथ एक साेने की चेन और 800 रुपये नकद चुराना बताया था।

मृतिकाओं के परिजनों के कथनों के आधार पर जेवर बरामदगी के लिए माननीय न्यायालय से आरोपित संतोष लिल्हारे को दोबारा पुलिस रिमांड में लिया गया, जिसने बड़ी मात्रा में सोने व चांदी के जेवर चुराने का राज उगला। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर जेवर जब्त किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.