Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...

स्वच्छता के साथ-साथ मतदान में इंदौर को नंबर वन बनाने की कोशिश

58

इंदौर। स्वच्छता के साथ-साथ इंदौर को मतदान में भी नंबर वन बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने शहर के व्यवसायिक संस्थान एवं संगठनों के साथ बैठक ली। इसमें शहर के माल, होटल रेस्टोरेन्ट, 56 दुकान, सराफा चौपाटी, जेलरोड, व्यवसायिक संगठन, मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक व प्रतिनिधिगण इत्यादि उपस्थित हुए।

इस बैठक में अधिकारियों ने कहा कि इंदौर शहर में अधिक से अधिक मतदान हो, इसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। आप अपने-अपने संस्थान व संगठनों के माध्यम से संस्थान में आने वाले नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें, साथ ही मतदान करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक डिस्काउंट सुविधा देने के संबंध में भी काम करें, ताकि इंदौर शहर स्वच्छता के साथ ही मतदान में भी नंबर वन बन सकें।

थ्री-आर के साथ-साथ कला व शिल्पकारी, हरियाली, मालवा की संस्कृति, इंदौर के इतिहास की थीम पर बनेंगे आदर्श मतदान केंद्र

विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर में आदर्श मतदान केंद्र को थ्री-आर (रीयूज, रीडयूज, रिसाइकिल) के साथ-साथ अलग-अलग थीम पर बनाने को लेकर निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि थ्री- आर थीम के साथ ही हरियाली, वनिकी, युवा, कला एवं संस्कृति, मालवा की संस्कृति, इंदौर का निर्वाचन इतिहास, पिंक थीम आदि थीम पर मतदान केंद्र बनाएं जाएं। इसके साथ ही शहर के ऐसे मतदान केंद्र जहां पर समस्त मतदानकर्मी दिव्यांगजन हैं वहां ऐसे विशेष दिव्यांगजनकर्मी प्रबंधित मतदान केंद्र का भी निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार से इंदौर के मतदान केंद्र का युवा थीम और पिंक थीम पर भी निर्माण किया जाएगा। पिंक थीम पर बनाए जाने वाले आदर्श मतदान केंद्र पर सभी मतदानकर्मी महिलाएं रहेंगी। इन केंद्रों के निर्माण को लेकर लगातार बैठकें चल रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.