Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

राष्‍ट्रीय खेलों में मप्र का दबदबा कायम लगाया पदकों का शतक, स्लालम में जीते चारो स्‍वर्ण

27

भोपाल। गोवा में खेले जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेल में मप्र ने कयाकिंग कैनोइंग, स्लालम, जूडो व ट्राइथलान में पदक जीते। इसी के साथ मप्र ने अपने कुल पदकों की संख्या 100 तक पहुंचा दी है। मप्र ने दूसरी बार यह उपलब्धि को प्राप्त किया है। मप्र 32 स्वर्ण, 35 रजत और 33 कांस्य सहित कुल 100 पदक जीत कर पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले मप्र ने पहली बार 2011 में झारखंड राष्‍ट्रीय खेल में 103 पदक जीतकर कीर्तिमान रचा था।

केनोइंग और स्लालम के इवेंट मापुसा स्थित चपोरा रिवर में किया जा रहा है। स्लालम के सभी चारों खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में शुभम केवट ने के-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भूमि बघेल ने महिला के-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, रीना सेन ने महिला सी-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। विशाल वर्मा ने पुरुष सी-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यही पर आयोजित क्याकिंग-केनोइंग में मप्र की मानस्वनी ने महिलाओं के के-1 इवेंट की 200 मी. रेस में रजत पदक जीता।

कम्पेल ओपन ग्राउण्ड पणजी में मप्र की जूडो खिलाड़ी कु. हिमांशी टोकस ने महिलाओं की -63 किग्रा भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के -52 किग्रा. महिला स्पर्धा संध्या तिवारी ने कांस्य पदक जीता।

पणजी में ट्रायथलान में अंकुर चेहर, दुर्विषा पवार, रोशन गौंड और आध्या सिंह ने मिक्स रिले स्पर्धा में मप्र को कांस्य पदक दिलाया।

उल्लेखनीय है कि गोवा राष्ट्रीय खेल 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक आयोजित हो रहे है इसमें मध्यप्रदेश 424 खिलाड़ी 37 खेलों में भी भागीदारी कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.