Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

47

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। सभी कर्मचारियों को मूल सैलरी के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। आपको बता दें कि अभी 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसका मतलब हुआ कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।इसके साथ ही सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर बोनस भी दिया जाएगा। बोनस अधिकतम 7 हजार रुपए तक दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सभी को द‍िवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता-

सूबे के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा देने का ऐलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और बोनस का ऐलान किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

सीएम योगी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में बताया,

सीएम योगी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में बताया, ”उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.