Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस से महंगी शराब लेकर उज्जैन आया दिल्ली निवासी यात्री गिरफ्तार

52

उज्जैन। चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस से उतरे एक यात्री काे जीआरपी ने 12 बोतल विदेशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपित दिल्ली का रहने वाला है और उज्जैन किसी को शराब देने के लिए आया था।

सामान कुली को सौंपा था

पुलिस ने मामले में आगे जानकारी देते हुए बताया कि चंडीगढ़-इंदौर एक्सप्रेस से शनिवार रात को एक यात्री विकास पुत्र जुगलसिंह बजाज निवासी सरस्वती नगर दिल्ली उतरा था। इसके बाद उसने अपना सामान कुली को सौंप दिया था।

कुली को भारी लगा बैग

कुली को एक बैग भारी लगा था, अंदर कांच की बोतल भरी होने पर उसने आरपीएफ के जवान को इस बात की शिकायत कर दी थी। इसके बाद आरपीएफ ने बैग की जांच की तो उसमें 12 बाेतल महंगी शराब भरी हुई थी। जिस पर उसे जीआरपी को सौंप दिया गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि उसे जमानत पर भी छोड़ दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.