Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

घर पर अकेली थी महिला अधिकारी, मौका पाकर घुस आए हमलावर और चाकू घोपकर कर दी हत्या

35

कर्नाटक के बेंगलुरु में खान एवं भूविज्ञान विभाग में वरिष्ठ भूविज्ञानी के रूप में काम कर रही एक महिला की यहां उनके आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृत महिला की पहचान 43 वर्षीय के. एस. प्रतिमा के रूप में हुई है। अधिकारियों को संदेह है कि घटना शनिवार रात की है, जब वह सुब्रमण्यापुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोड्डाकलासंद्रा इलाके में अपने आवास पर लौटी थीं। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत गला घोंटने और गला रेतने से हुई है।

बेंगलुरु शहर के दक्षिणी संभाग के पुलिस उपायुक्त राहुल कुमार शाहपुरवाड ने बताया, ”रोजाना की तरह प्रतिमा (मृतका) शनिवार रात को करीब आठ बजे घर लौटीं थीं। जब प्रतिमा ने देर रात और आज (रविवार) सुबह अपने बड़े भाई के फोन का जवाब नहीं दिया, तो वह अपनी बहन को ढूंढने के लिए उसके घर गए, जहां उन्हें हत्या की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया।” अधिकारी ने बताया, ”फॉरेंसिक और तकनीकी टीम घटनास्थल पर काम कर रही हैं। जांच के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। एक बार हमें मालूम हो जाए कि आखिर वास्तव में हुआ क्या था, उसके बाद अधिक जानकारी साझा की जाएगी।”

उपायुक्त ने बताया कि प्रतिमा पिछले चार वर्षों से बेंगलुरु शहर में काम कर रही थीं और वह उतने समय से ही उसी घर में अकेली रह रही थीं। उन्होंने बताया, ”मौत गला घोंटे जाने और गला रेत दिये जाने के कारण हुई।” अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घर में किसी प्रकार के आभूषण और अन्य बेशकीमती वस्तुओं की चोरी नहीं हुई है।

घटना को लेकर पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसुरु में कहा कि हत्या के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, ”मुझे अभी इसकी जानकारी मिली है। हम इसकी जांच करेंगे। ऐसा प्रतीत होता है कि वह घर (बेंगलुरु) में अकेली रहती थीं, जबकि उनका पति अपने गांव में रहता है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है, हम मामले की जांच कराएंगे।” सूत्रों के मुताबिक, मृतका का पति शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली में रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.