Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वीडी शर्मा का आरोप, बोले- सीएम रहते कमल नाथ कांग्रेस के पैसा कलेक्टर थे

42

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार होती है, वहां कांग्रेस नेतृत्व के लिए मुख्यमंत्री पैसा ‘कलेक्टर’ बनते हैं। मध्य प्रदेश में 15 महीने रही कमल नाथ सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी के यहां से 281 करोड़ रुपये बरामद होना इस बात का प्रमाण था कि प्रदेश में कमल नाथ कांग्रेस नेतृत्व के पैसा ‘कलेक्टर’ थे।

सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल

भाजपा मीडिया सेंटर में शनिवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शुरू से ही कहती आई है कि महादेव एप स्कैंडल को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार का समर्थन प्राप्त था, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने आज तक सही से इसकी जांच नहीं की। ईडी की जांच में यह खुलासा हो गया है कि कांग्रेस की बघेल सरकार का साइड बिजनेस ही बेटिंग था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता में रहकर सट्टे का बड़ा खेल खेला। ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि बेटिंग एप के प्रमोटर ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नियमित भुगतान किया गया है और अब तक कुल 508 करोड रुपये दिए गए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.