Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...

दिवाली पर लाएं मां लक्ष्मी और गणेश जी की इस तरह की मूर्ति, देवी मां का मिलेगा आशीर्वाद

63

इंदौर। दिवाली को सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन घर-घर में दीपक जलाए जाते हैं। धनतेरस, दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है, जो भाई दूज तक जारी रहता है। इसके अलावा इस खास दिन पर लक्ष्मी जी और भगवान गणेश की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर लक्ष्मी जी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अलग-अलग मूर्ति खरीदें

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए मां लक्ष्मी और गणेश की नई मूर्तियां खरीदी जाती हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि लक्ष्मी और गणेश जी की अलग-अलग मूर्तियां ही खरीदें। ये मूर्तियां एक दूसरे से जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए।

गणेश जी की ऐसी मूर्ति खरीदें

दिवाली पर भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन कुछ बातों का ध्यान रखें- भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति चुनें जिसमें उनकी सूंड बाईं ओर हो। इसके अलावा, वे मूषक पर स्थापित होना चाहिए और हाथ में मोदक हो। ऐसी मूर्ति खरीदने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति खरीदें

देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वे उल्लू पर सवार न हो। इसके अलावा जिस मूर्ति में मां लक्ष्मी खड़ी हुई मुद्रा में हों, उसे भी न खरीदें, क्योंकि ऐसी मूर्ति उनके प्रस्थान का प्रतीक मानी जाती है। ऐसी मूर्ति रखनी चाहिए, जिसमें वह कमल के फूल पर बैठी हों, क्योंकि ऐसी मूर्ति परिवार के लिए शुभ मानी जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.